मंडी के 125 छात्रों का संबल बनी इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना , उच्च शिक्षा के लिए 24.53 लाख रुपये वितरित
हर बच्चे को उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो और वह जीवन में बुलंदियों को छुए , इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं में से एक इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना अनेकों बेसहारा व निराश्रित बच्चों के जीवन में उच्च शिक्षा की लौ जगा रही है। इस वित्तीय वर्ष में मंडी जिला में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 18 से 27 साल आयु वर्ग के 125 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए 24 लाख 53 हजार 939 रुपये अनुदान के रूप में प्रदान किए गए हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 28-09-2025
हर बच्चे को उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो और वह जीवन में बुलंदियों को छुए , इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन्हीं में से एक इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना अनेकों बेसहारा व निराश्रित बच्चों के जीवन में उच्च शिक्षा की लौ जगा रही है। इस वित्तीय वर्ष में मंडी जिला में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 18 से 27 साल आयु वर्ग के 125 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए 24 लाख 53 हजार 939 रुपये अनुदान के रूप में प्रदान किए गए हैं। ये पात्र लाभार्थी प्रदेश के विभिन्न सरकारी उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक संस्थानों से बीटेक, एमटेक, एमबीबीएस और आईटीआई की पढ़ाई कर रहे हैं।योजना के लाभार्थी पण्डोह निवासी तुषार ने बताया कि वह आईटीआई मंडी में टर्नर की ट्रेनिंग कर रहा है।
What's Your Reaction?



