कालाअम्ब में सुपरवाइजर से मारपीट, रास्ता रोककर हमला करने का आरोप, मामला दर्ज
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में एक कंपनी के सुपरवाइजर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअम्ब में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यंगवार्ता न्यूज कालाअम्ब, 2 जुलाई, 2026 :
औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में एक कंपनी के सुपरवाइजर के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कालाअम्ब में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जिला यमुनानगर के आदर्श नगर कैंप निवासी त्यागी, जो कालाअम्ब स्थित वैरभ कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 29 जून 2026 को कंपनी में कार्यरत हेल्पर अंकित के साथ काम को लेकर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ठेकेदार लाभ सिंह ने 30 जून को अंकित को काम पर आने से मना कर दिया।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 30 जून को जब वह अपने साथी योगेंद्र के साथ खाना खाने के लिए कंपनी से लील की ओर जा रहे थे, तभी अंकित, कृष्णा और उनके साथ मौजूद 3-4 अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया और उनके साथ मारपीट की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?