पांवटा साहिब क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, अज्ञात वाहन चालकों पर केस दर्ज
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना पुरूवाला क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज पांवटा साहिब 2 जुलाई, 2026 :
सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना पुरूवाला क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मामलों में अज्ञात वाहन चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात चालकों के खिलाफ मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना 1 जुलाई 2026 की है। पुलिस के अनुसार, टिक्करी कठवार निवासी सुरेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने स्कूटी से पांवटा साहिब से घर लौट रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर नारीवाला के समीप सतौन की ओर से पांवटा साहिब जा रही मोटरसाइकिल (HP17H-0384) को एक अज्ञात वाहन चालक ने गलत दिशा में आकर जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार विशाल और अभिषेक, दोनों निवासी टिक्करी कठवार, गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी दुर्घटना 1 जुलाई की रात की है, जिसकी शिकायत 2 जुलाई को पुलिस थाना पुरूवाला में दर्ज हुई। शिकायतकर्ता दीगेश चौहान ने बताया कि जुगनू दी हट्टी, हरिपुर टोहाना के सामने मोड़ पर एक अज्ञात डंपर चालक ने मोटरसाइकिल (HP17E-6852) को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक सुरेश कुमार, निवासी काशीपुर (तहसील पांवटा साहिब), गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों मामलों में फरार वाहन चालकों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।
What's Your Reaction?




