मील पत्थर साबित होगा हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के रूप में एकमुश्त दी गई 2006 करोड़ की मदद : डा. बिंदल 

डाॅ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने केंद्र की मोदी सरकार का , केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के रूप में एकमुश्त 2006 करोड़ रू0 की राशियां देने के लिए धन्यवाद किया है और हिमाचल के जनमानस की ओर से भी केन्द्र की मोदी सरकार का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है

Jun 20, 2025 - 17:46
 0  24
मील पत्थर साबित होगा हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के रूप में एकमुश्त दी गई 2006 करोड़ की मदद : डा. बिंदल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-06-2025
डाॅ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने केंद्र की मोदी सरकार का , केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के रूप में एकमुश्त 2006 करोड़ रू0 की राशियां देने के लिए धन्यवाद किया है और हिमाचल के जनमानस की ओर से भी केन्द्र की मोदी सरकार का कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। 
डाॅ. बिन्दल ने कहा कि आपदा आने के बाद से पूर्व में 2000 करोड़ रू0 से अधिक की राशि हिमाचल प्रदेश सरकार को आपदा राहत के रूप में प्राप्त हो चुकी है और तत्पश्चात 2006 करोड़ रू0 की राशि आज हिमाचल प्रदेश को प्राप्त हो गई है। यही नहीं, लगभग 11 हजार मकान विशेष रूप से गरीबों के लिए आपदा राहत के रूप में उपलब्ध करवाए। मनरेगा व अन्य माध्यमों की दृष्टि से केन्द्र सरकार ने बड़ी राशियां हिमाचल को भेजी हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से लगातार सड़कों के सुधार के लिए आपदा आने के बाद सहायता राशियां प्रदेश को मिल रही है। 
बॉर्डर रोड़ आग्रेनाइजेशन आपदा के बाद खराब सड़कों को ठीक करने में जुटा हुआ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया आपदा आने के बाद नेशनल हाईवेज और फोरलेन हाईवेज को ठीक करने का खर्च स्वयं वहन कर रही है। इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश को विकास के लिए जो राशि दी जा रही है उसके लिए हम कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं और यह भी आशा करते हैं कि प्रदेश सरकार, केंद्र की मोदी सरकार की इस मामले में प्रशंसा भी करें और धन्यवाद भी करे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow