कुश्ती और जुडों में मुंडु स्कूल की बेटियों ने रचा इतिहास

हाल ही में सपनं हुई खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला मुंडू की छात्राओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल जनरल ट्रॉफी अपने नाम की। जूडो प्रतियोगिता में मुंडू की रितिका (कक्षा सातवीं), ईशा (कक्षा आठवीं) और नेहा (कक्षा नौवीं) ने स्वर्ण पदक और कुश्ती में भी मुंडू की छात्राओं ईशा (कक्षा आठवीं), नेहा, संमृति और किरण (सभी कक्षा नौवीं) ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हासिल किए।

Sep 12, 2026 - 14:06
 0  30
कुश्ती और जुडों में मुंडु स्कूल की बेटियों ने रचा इतिहास

यंगवार्ता न्यूज - शिमला  12 सितंबर : 


हाल ही में सपनं हुई खंड स्तरीय अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला मुंडू की छात्राओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल जनरल ट्रॉफी अपने नाम की। जूडो प्रतियोगिता में मुंडू की रितिका (कक्षा सातवीं), ईशा (कक्षा आठवीं) और नेहा (कक्षा नौवीं) ने स्वर्ण पदक और कुश्ती में भी मुंडू की छात्राओं ईशा (कक्षा आठवीं), नेहा, संमृति और किरण (सभी कक्षा नौवीं) ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर हासिल किए। इस प्रदर्शन के आधार पर मुंडू स्कूल को जूडा और कुश्ती की ओवरऑल विजेता ट्रॉफी मिली। मुंडू की बेटियों की यह उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है।


इसी प्रकार अंडर-14 छात्र वर्ग में भी मुंडू स्कूल के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कक्षा नौवीं के मनीष ने जूडो में स्वर्ण तथा कुश्ती में रजत पदक हासिल किया। वहीं इसी कक्षा के दिव्यांश ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।


प्रतियोगिता से ट्रॉफी लेकर लौटने पर मुंडू में खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मान सिंह, उपाध्यक्ष आशिमा चौहान, एसएमसी सदस्यों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों तथा शिक्षकों को सम्मानित किया। लोगों ने  इस उपलब्धि का श्रेय कोच अमर वर्मा को दिया जिनके अथक प्रयासों से यह मुकाम हासिल हुआ ।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />