मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत  

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया

Nov 15, 2025 - 13:15
 0  20
मुख्यमंत्री ने लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में की शिरकत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-11-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। इस अवसर पर शिमला के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की स्मारिका का विमोचन भी किया। मेले की समापन सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध इंडियन आईडल नेहा दीक्षित और अन्य कलाकारों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक किशोरी लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, मिल्कफैड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष देवानंद वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष चंद्र प्रभा नेगी, नगर परिषद रामपुर की अध्यक्ष मुस्कान और अन्य  उपस्थित थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow