मुख्यातिथि HPS  प्रवीर ठाकुर ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में वितरित किए पुरस्कार  

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे HPS श्रीमान प्रवीर ठाकुर व विशेष अतिथि राजीव वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया

Nov 19, 2025 - 15:13
Nov 19, 2025 - 16:28
 0  44
मुख्यातिथि HPS  प्रवीर ठाकुर ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में वितरित किए पुरस्कार  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  19-11-2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे HPS श्रीमान प्रवीर ठाकुर व विशेष अतिथि राजीव वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने लोकनृत्य, गिद्दा, भंगड़ा समेत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में  प्रधानाचार्य मैडम प्रीति तंवर ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।  स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्यातिथि का स्वागत किया। छोटे बच्चों ने झूमके-झूमके ओ बोठिणों तेरे कानों रे झूमके... पर नाटी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। 

बच्चे ने समूहगान,  गिद्दा, देशभक्ति नाटिका,  हिमाचली नाटी व स्वच्छता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषिपाल शर्मा ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि विद्यालय हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है और आप सभी 

कार्यक्रम के विशेष अतिथि  राजीव वर्मा  ने बच्चों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया कार्यक्रम में अंत में इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवीर ठाकुर ने बच्चों से अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सरकारी स्कूल के बच्चे आज किस स्तर  पर अपने प्रदेश और देश की सेवाएं कर रहे हैं। 

वर्ष भर शिक्षा और खेलकूद में प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान पर अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मैडम प्रीति तंवर ने  मुख्यातिथि , विशेष अतिथि  व समस्त   जनता का  आभार एवं धन्यवाद किया

इस मौके पर पंचायत प्रधान, रजनी देवी, उपप्रधान रामकुमार, प्रधान सातीवाला कमल शर्मा, मुख्य अध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय बनकला मामराज चौधरी, मुख्याध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय मालोंवाला शराफत अली, स्कूल  प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमान ऋषिपाल शर्मा, पूर्व प्रधान बनकला ज्ञानचंद जी, सुभाष जी वह अन्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत के पूर्व सैनिकों का योगदान रहा। यह जानकारी विद्यालय प्रधानाचार्य महोदय मैडम प्रीति तंवर के के दारा दी गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow