मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत : राजेंद्र मियां

मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत : राजेंद्र मियां

Feb 10, 2026 - 15:45
 0  25
मुश्किल की घड़ी में कर्मचारी सरकारी के साथ, उच्च स्तर से हो कटौती की शुरुआत : राजेंद्र मियां

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-02-2026

हिमाचल प्रदेश में पैदा हुए आर्थिक संकट के बीच कर्मचारियों ने राज्य सरकार का साथ देने की बात कही है. हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र मियां ने कहा कि वे इस मुश्किल की घड़ी में सरकार के साथ है. लेकिन, अगर कटौती की बात की जा रही है तो यह उच्च स्तर से शुरू किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मुश्किल के इस घड़ी में कर्मचारी सरकार का साथ देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इससे पहले उन्होंने जनरल हाउस में कर्मचारियों को आने वाली परेशानियों को सरकार से सुलझाने की मांग उठाई। 

हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र मियां ने कहा कि कर्मचारियों की का एरियर और DA लंबित है. इसके अलावा कर्मचारियों की नया वेतन आयोग लागू करने की भी मांग है। उन्होंने कहा कि संगठन इन सभी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाएगा. उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की है कि राज्य सरकार सभी मांगों को सकारात्मकता के साथ सुनेगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow