रग्बी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 100 से अधिक युवा प्रशिक्षित
हिमाचल प्रदेश में रग्बी खेल को धरातल पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से ं100 से अधिक युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
उन्होने बताया कि अब तक नालागढ़ और मंडी जिलों में दो शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। नालागढ़ के दून पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया, जबकि मंडी जिले में करीब 50 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इन दोनों शिविरों में कुल मिलाकर लगभग 105 खिलाड़ियों, जिनमें 25 लड़कियां और 80 लड़के शामिल हैं, को बेसिक कॉन्टैक्ट रग्बी का प्रशिक्षण दिया गया।
नंदलाल शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रग्बी को गांव-गांव और स्कूल स्तर तक पहुंचाना तथा राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है। शिविरों में खिलाड़ियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के पीटीआई, खेल अध्यापकों और प्रशिक्षकों को भी रग्बी के नियमों, प्रशिक्षण पद्धतियों और खिलाड़ी विकास से संबंधित जानकारी दी जा रही है।
रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के महासचिव विशाल सारिन ने बताया कि सभी शिविर पूरी तरह निःशुल्क आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का लक्ष्य रग्बी को प्रदेश के हर जिले तक पहुंचाना और युवाओं के लिए खेल के नए अवसर सृजित करना है।
विशाल सरिन ने बताया कि आगामी शिविर 15-16 जून को कुल्लू जिले के निरमंड, 16-17 जून को बिलासपुर तथा इसके बाद शिमला में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक जिला शिविर से लगभग आठ प्रतिभाशाली लड़के और लड़कियों का चयन किया जा रहा है। इन खिलाड़ियों को 21 जून को शिमला में आयोजित अंतिम चयन परीक्षण में बुलाया जाएगा, जहां हिमाचल प्रदेश अंडर-18 रग्बी टीम का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जुलाई के प्रथम और द्वितीय सप्ताह में हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी चैम्पियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
What's Your Reaction?




