यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 03-09-2025
नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने प्रदेश भर में आपदा की वजह से अपनी जान गंवाने सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक प्रकट किया। उन्होंने आपदा प्रभावित सभी परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरा प्रदेश किसी ने किसी प्रकार से आपदा की चपेट में है। भारी बारिश की जगह वजह से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। प्रदेश भर से लोग फोन करके अपने इलाके में संभावित खतरों की जानकारी दे रहे हैं। कई जगहों पर गांव के गांव खतरे में है।
जमीन धंसने की वजह से लोगों के घरों में दरार आ गई है। जिससे उन घरों में रहना खतरे से खाली नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से प्रदेश में सैकड़ों। सड़कें बंद है। जन सेवाएं पूरी तरीके से अस्त- व्यस्त हैं। जनसामान्य द्वारा इस्तेमाल किया जा रही कई जगहों पर खतरा बना हुआ है। जहां पर हादसे की संभावना बनी हुई है। ऐसे स्थानों को चिन्हित करके वहां लोगों को आने-जाने से रोकने और ब्लैक स्पॉट को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। किसी भी अनहोनी को टाला जा सके और संभावित खतरे को कम किया जा सके।
प्रशासन से आग्रह है कि खतरनाक जगहों को चिन्हित करने और निवारक उपाय अपने में भी अधिक तत्परता दिखाएं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा को देखते हुए सभी प्रदेशवासियों और पर्यटकों से अपील है कि वह खतरनाक स्थानों, नदी, नालों, से दूरी बनाए रखें। स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। इस मुश्किल घड़ी में अपना तथा अपने परिवार का ध्यान रखें, अनावश्यक यात्राओं से बचें, आपस में एक दूसरे की मदद और प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि हमारी सतर्कता और सक्रियता से आपदा से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।