राज्य सहकारी बैंक में भर्तियों और ऋण आवंटन में गड़बड़झाला,निदेशक ने विजिलेंस से की शिकायत  

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की भर्ती में गड़बड़ी और नियमों को ताक पर रखकर ऋण बांटने का मामला सामने आया है। बैंक के ही एक निदेशक ने इसे लेकर विजिलेंस से शिकायत की

Jan 17, 2025 - 14:03
 0  59
राज्य सहकारी बैंक में भर्तियों और ऋण आवंटन में गड़बड़झाला,निदेशक ने विजिलेंस से की शिकायत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-01-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की भर्ती में गड़बड़ी और नियमों को ताक पर रखकर ऋण बांटने का मामला सामने आया है। बैंक के ही एक निदेशक ने इसे लेकर विजिलेंस से शिकायत की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश सरकार ने विजिलेंस को सेक्शन 4.1 विजिलेंस मैनुअल के तहत इसकी जांच करने की अनुमति दे दी है। 

अब जल्द ही विजिलेंस की टीम राज्य सहकारी बैंक में दबिश दे सकती है। विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में निदेशक की ओर से बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम और प्रबंध निदेशक श्रवण मांटा पर भर्ती में अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता निदेशक की ओर से विजिलेंस को दिए गए पत्र में कहा गया है कि भर्तियों को लेकर कोरे कागज पर उनके हस्ताक्षर कराए गए। वहीं उन्होंने ऋण के आवंटन में भी गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद सरकार के ध्यान में यह मामला लाई। 

राज्य सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस को जांच की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही सरकार की ओर से मामले की पूरी रिपोर्ट भी मांगी गई है। विजिलेंस के आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि सरकार की ओर से मामले की जांच करने की अनुमति दे दी गई हैं। जांच की जा रही है। बैंक से सारा रिकॉर्ड लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow