पिछले 11 वर्षों में भारत की विदेश नीति पूरी तरह से विफल,कांग्रेस का विदेश व आर्थिक नीतियों पर वार : कुलदीप राठौर

केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। एक तरफ भाजपा जहां 11 वर्षों की उपलब्धियों को देश की जनता के बीच रख रही है वहीं कांग्रेस ने इस कार्यकाल को विफल करार दिया

Jun 10, 2025 - 16:48
Jun 10, 2025 - 17:15
 0  16
पिछले 11 वर्षों में भारत की विदेश नीति पूरी तरह से विफल,कांग्रेस का विदेश व आर्थिक नीतियों पर वार : कुलदीप राठौर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-06-2025

केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार ने 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। एक तरफ भाजपा जहां 11 वर्षों की उपलब्धियों को देश की जनता के बीच रख रही है वहीं कांग्रेस ने इस कार्यकाल को विफल करार दिया है। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति और आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोला है। 

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने शिमला में कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत की विदेश नीति पूरी तरह से विफल रही है, जिससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि और आंतरिक अर्थव्यवस्था दोनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है।          

कुलदीप राठौर ने महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा है। राठौर ने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सेब के लिए जो आयात शुल्क 50% से बढ़ाकर 100% करने की बात कही गई थी, उसे अब घटाकर 30% कर दिया गया है, जिससे हिमाचल के बागवानों और व्यापारियों को नुकसान हो सकता है। राठौर ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्थिक नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके असर से अस्थिरता का माहौल बन गया है। 

जिसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों पर भी देखने को मिल सकता है। पाकिस्तान के साथ तनाव व आतंकी घटनाओं पर केंद्र की विदेश नीति की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के नेतृत्व को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow