यंगवार्ता न्यूज चंबा, जून 25 :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 26 जून को जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित होने वाली एंटी चिट्टा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। जिला कल्याण अधिकारी मंजुल ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को पूर्वाहन 11 बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष बचत भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशा न करने की शपथ दिलाने के पश्चात जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली एंटी चिता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह कार्यक्रम प्रदेश सरकार द्वारा नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।