शिमला में शराब पीने के बाद पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या
शराब पीने के बाद पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शिमला जिले के रामपुर तहसील के सराहन गांव में हुई
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 31-03-2026
शराब पीने के बाद पुरानी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह चौंकाने वाली घटना शिमला जिले के रामपुर तहसील के सराहन गांव में हुई है। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 की सुबह थाना झाकड़ी को सूचना मिली कि राई खड्ड के शमशान घाट के पास एक व्यक्ति अचेत पड़ा है।
जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि 35 वर्षीय अनिल कुमार उर्फ काकू की मौत हो चुकी थी। उनके शरीर पर चोटों के निशान और खून थे। पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की।
शव का पोस्टमार्टम करने के बाद और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक के छोटे भाई विक्रम (34 वर्ष) पर शक हुआ। विक्रम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। लंबी पूछताछ में विक्रम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोनों भाई साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश निकल आई और गुस्से में आकर विक्रम ने अपने बड़े भाई अनिल की हत्या कर दी।
पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में थाना झाकड़ी में अभियोग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है। मृतक अनिल कुमार उर्फ काकू गांव सराहन के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे इलाके में सदमा फैल गया है।
What's Your Reaction?




