शिलाई क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किया गया 300 करोड़ से अधिक का बजट : हर्षवर्धन चौहान 

उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उद्योग मंत्री के समारोह में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन तथा क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। उद्योग मंत्री ने रावमापा सतौन में 24 लाख की लागत से नवनिर्मित साइंस लैब का लोकार्पण किया

Dec 22, 2025 - 20:04
 0  41
शिलाई क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत किया गया 300 करोड़ से अधिक का बजट : हर्षवर्धन चौहान 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
 यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  22-12-2025
उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उद्योग मंत्री के समारोह में पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन तथा क्षेत्रवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। उद्योग मंत्री ने रावमापा सतौन में 24 लाख की लागत से नवनिर्मित साइंस लैब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस साइंस लैब के निर्माण से स्कूल में पढ़ रहे लगभग 300 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र और समाज की प्रगति का मूल आधार है। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर करने का निर्णय लिया है, जिसमें शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तीन स्कूल सतौन, कफोटा तथा शिलाई का चयन किए गया है। 
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहना चाहिए , बल्कि खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि हाल ही में कबड्डी वर्ल्ड कप की विजेता टीम में प्रदेश की पाँच लड़कियों ने भाग लिया ख़ुशी का विषय है उनमें से तीन लड़कियां शिलाई विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उनके द्वारा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के हर इलाके का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 300 करोड़ से अधिक कि विकासात्मक योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत करवाया गया है जिनका कार्य प्रगति पर है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल सतौन 5 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन हैं, कच्ची ढांग पर  शिलाई मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में क्षेत्रवासियों को लम्बी दूरी तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था परन्तु  जल्द ही 16 करोड 50 लाख से निर्मित होने वाली सालवाला-सतौन सडक वैकल्पिक मार्ग का कार्य करेगी , मानल-कोडगा संपर्क सड़क जोकि लगभग 24 करोड़ से निर्माणाधीन है। 
चिलोन-चौकी मृगवाल सड़क जिसके लिए 8 करोड़ 50 लाख स्वीकृत करवाया गया है, पीएचसी सतौन के लिए तीन बीघा भूमि उपलब्ध करवाने के उपरांत निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 50 लाख स्वीकृत तथा शिलाई में 19 करोड़ की लागत 100 बिस्तरों के अस्पताल का कार्य प्रगति पर है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क , शिक्षा , स्वास्थ्य , पेयजल , बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं हेतु बहुत सी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनके जल्द पूर्ण होने के उपरांत क्षेत्रवासियों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का शुभारंभ किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उद्योग मंत्री ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों के सर्वांगीण विकास को बल मिलता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। उद्योग मंत्री ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक, खेल तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया। 
विद्यालय के प्रधानाचार्य जसपाल सिंह चौधरी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट तथा संस्थान की उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधन तथा क्षेत्र वासियों द्वारा मुख्य अतिथि को सिरमौरी परिधान लोईया, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा , ओएसडी अत्तर राणा, के आर ठाकुर तथा कंवर ठाकुर विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके पश्चात उद्योग मंत्री ने शिलाई पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी तथा उनका निराकरण भी किया। इस दौरान एसडीएम ओम प्रकाश ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप तोमर, बीडीओ राजेश नेगी, एसएमसी अध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रधान सतौन ममता देवी तथा उप प्रधान गुलाब ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान व रामलाल चौहान, रामभज चौहान, रणजीत चौहान, रघुवीर कपूर, रामेश्वर शर्मा, शशि कपूर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow