साइबर ठगों से सावधान : PM किसान निधि के नाम पर लोगों को लूटने के नए-नए तरीके अपना रहे शातिर 

साइबर ठग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फर्जी लिंक से लोगों को ठग रहे हैं। कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी की 19वीं किस्त किसानों के खातों में जमा की थी

Jun 6, 2025 - 12:56
 0  27
साइबर ठगों से सावधान : PM किसान निधि के नाम पर लोगों को लूटने के नए-नए तरीके अपना रहे शातिर 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-06-2025

साइबर ठग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फर्जी लिंक से लोगों को ठग रहे हैं। कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी की 19वीं किस्त किसानों के खातों में जमा की थी। इस योजना का लाभ उठाने के नाम पर साइबर ठगों ने नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। 

कई किसानों के बैंक खातों से पैसे गायब हो रहे हैं, जिससे वे भारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। साइबर ठग सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर पीएम किसान योजना के नाम पर फर्जी लिंक फैला रहे हैं, जिन पर क्लिक करते ही बैंक खातों से पैसे उड़ जाते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के फर्जी लिंक से साइबर ठगी के मामलों को लेकर साइबर सैल शिमला ने अलर्ट जारी किया है। 

साइबर सैल की एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर ठग लोगों को कॉल, एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से फर्जी लिंक भेज रहे हैं। ये लिंक आधिकारिक वेबसाइट जैसा दिखता है, जिससे किसान और अन्य लोग धोखा खा जाते हैं और अपने बैंक खाते की जानकारी साझा कर देते हैं।

डीआईजी मोहित चावला ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। यदि कोई भी व्यक्ति फोन पर ओटीपी, आधार नंबर या बैंक से जुड़ी कोई भी जानकारी मांगता है, तो उसे बिल्कुल साझा न करें। पीएम किसान योजना से संबंधित सभी जानकारियां केवल आधिकारिक वेबसाइट श्चद्वद्मद्बह्यड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर ही मिलती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow