जुन्गा तहसील के लिए मिली नई एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने सौंपी चाबी

 जुन्गा तहसील के स्वास्थ्य संस्थानों में 108 एंबुलेंस सेवा के अभाव के चलते  शनिवार को कोटी में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने स्वास्थ्य विभाग, जुन्गा को नई एंबुलेंस समर्पित की। उन्होंने एंबुलेंस की चाबी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपी। यह एंबुलेंस सांसद निधि से उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर हर्ष महाजन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से कथित तौर पर परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11 जिला परिषद में से 10 पर  भाजपा काबिज है । इसी प्रकार  पंचायत स्तर पर भी अधिकांश भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों चुनकर आए है ।

Sep 19, 2026 - 17:00
 0  19
जुन्गा तहसील के लिए  मिली  नई एंबुलेंस, हर्ष महाजन ने सौंपी चाबी
यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 19 सितंबर : 
 जुन्गा तहसील के स्वास्थ्य संस्थानों में 108 एंबुलेंस सेवा के अभाव के चलते  शनिवार को कोटी में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने स्वास्थ्य विभाग, जुन्गा को नई एंबुलेंस समर्पित की। उन्होंने एंबुलेंस की चाबी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपी। यह एंबुलेंस सांसद निधि से उपलब्ध करवाई गई है। इस अवसर पर हर्ष महाजन ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सरकार से कथित तौर पर परेशान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 11 जिला परिषद में से 10 पर  भाजपा काबिज है । इसी प्रकार  पंचायत स्तर पर भी अधिकांश भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों चुनकर आए है ।

महाजन ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश का शिक्षित युवा रोजगार के अवसरों की कमी से परेशान है। उन्होंने विभिन्न विभागों में 1.27 लाख  पद रिक्त पड़े हैं । उन्होंने पेंशनरों के वित्तीय लाभ, कर्मचारियों के वेतन आयोग के लाभ और लंबित डीए की किश्तों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश सरकार के प्रति लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। 

हर्ष महाजन ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और कसुपंटी विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि कसुपंटी में राजनीतिक माहौल में बदलाव आया है।

पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की गारंटी का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

जिला शिमला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने दो साल पहले कोटी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा कोटी डिग्री कॉलेज में बीएड कक्षाएं शुरू करने, 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने, सीएचसी कोटी में 10 बिस्तरों की व्यवस्था करने और पुलिस चौकी खोलने जैसी घोषणाएं की गई थी जोकि दो साल में धरातल में नहीं उतरी है ।

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने जुन्गा क्षेत्र के लिए  एंबुलेंस सेवा उपलब्ध करवाने के लिए सांसद हर्ष महाजन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष भूपेंद्र सिसोदिया, राजमाता विजय ज्योति सेन, पंचायत प्रधान प्रतिभा शर्मा, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />