हिमाचल ऑन सेल के ऑफर की कांग्रेस को चुकानी पड़ेगी कीमत  : जयराम ठाकुर

मंडी में भाजपा द्वारा आयोजित आक्रोश रैली और प्रदर्शन में जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस क्रशर संचालक  पर सरकार की विशेष कृपा रही

Dec 9, 2024 - 18:55
 0  26
हिमाचल ऑन सेल के ऑफर की कांग्रेस को चुकानी पड़ेगी कीमत  : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-12-2024

मंडी में भाजपा द्वारा आयोजित आक्रोश रैली और प्रदर्शन में जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिस क्रशर संचालक  पर सरकार की विशेष कृपा रही। जो आपदा के दौरान पूरे प्रदेश में इकलौता खनन करने वाला व्यक्ति था। 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उसकी गिरफ्तरी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम उसे नहीं जानते। लेकिन विभिन्न मीडिया द्वारा वायरल एक वीडियो में यह साफ दिख रहा था कि गिरफ्तार आरोपित को वह अपनी सरकारी गाड़ी में घुमाते हैं, उसे सीएम ऑफिस लेकर आते हैं। वीडियो में तो यह भी साफ दिख रहा है कि मुख्यमंत्री महोदय गाड़ी से उतर कर आरोपित का गेट खोलने आगे बढ़ते हैं।

इतनी नजदीकी के बाद ईडी की गिरफ्त में आते ही मुख्यमंत्री महोदय कहते हैं कि मैं उसे जानता नहीं हूं। हमीरपुर और नादौन के रहने वाले हर व्यक्ति से मुझे जोड़ना ठीक नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि वह प्रदेश के लोगों को बताएं कि जिसे गाड़ी में घुमाते हैं, उन्हें पहचानने से इनकार क्यों करते हैं? 

हिमाचल में अब भ्रष्टाचार और अराजकता की आंच सीएम ऑफिस और सीएम तक पहुंच गई है। सरकार के हेलीकॉप्टर में आउटसोर्स भर्ती माफिया घूम कर करोड़ों की डील कर रहा है। हिमाचल के लिए यह दु:खद है। प्रदर्शन के बाद जयराम ठाकुर ने मंडी में ही एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर सरकार की नाकामियों को गिनवाते हुए कई सवाल पूछे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow