हिमाचल की बेटियों ने राष्ट्रीय बीच कबड्डी में सिल्वर मेडल जीतकर रोशन किया प्रदेश का नाम 

हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम स्थित मांगीनापुड़ी बीच पर आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन

Jun 12, 2025 - 11:22
 0  28
हिमाचल की बेटियों ने राष्ट्रीय बीच कबड्डी में सिल्वर मेडल जीतकर रोशन किया प्रदेश का नाम 

यंगवार्ता न्यूज़ -शिमला     12-06-2025

हिमाचल प्रदेश की बेटियों ने एक बार फिर राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम स्थित मांगीनापुड़ी बीच पर आयोजित 12वीं राष्ट्रीय बीच कबड्डी चैंपियनशिप में हिमाचल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में हिमाचल का सामना कबड्डी की दिग्गज मानी जाने वाली हरियाणा टीम से हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें हरियाणा ने 47 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि हिमाचल की टीम 35 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। इससे पहले सेमीफाइनल में हिमाचल की टीम ने पंजाब को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

हिमाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व बिलासपुर की किरण ठाकुर ने बतौर कप्तान बखूबी किया। टीम में तनु ठाकुर, निकिता चौहान, शगुन नायक, अदिति शुप्टा और जसप्रीत कौर जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भी अपना दमखम दिखाया। टीम के साथ पवना नेगी मैनेजर और विलम ठाकुर कोच के रूप में शामिल रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों को रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

टीम की इस उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार ब्रांटा, महासचिव कृष्ण लाल, डॉ. गोपाल दास्ता, विजय पाल चंदेल और बी.एल. धर्माणी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने यह साबित कर दिया है कि वे न केवल मैदान में, बल्कि कठिन समुद्री परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। 

यह उपलब्धि राज्य के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। बीच कबड्डी जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में हिमाचल की बेटियों की यह सफलता एक नई शुरुआत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow