हिमाचल में आज से महंगा हुआ सफर : फोरलेन पर आज से टोल टैक्स कटना शुरू

मटौर से शिमला फोरलेन पर सफर महंगा हो गया है। भंगवार से कांगड़ा बाईपास तक के अब तक पूरे हुए फोरलेन का टोल टैक्स वीरवार से वाहन चालकों को अदा करना होगा

Jun 12, 2025 - 13:20
 0  43
हिमाचल में आज से महंगा हुआ सफर : फोरलेन पर आज से टोल टैक्स कटना शुरू
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-06-2025

मटौर से शिमला फोरलेन पर सफर महंगा हो गया है। भंगवार से कांगड़ा बाईपास तक के अब तक पूरे हुए फोरलेन का टोल टैक्स वीरवार से वाहन चालकों को अदा करना होगा। रानीताल के समीप घट्टा में बनाए गए टोल बैरियर से गुजरने वाले वाहन चालकों को वीरवार से टोल की अदायगी देनी होगी। 

इसमें जहां स्थानीय लोगों के लिए पास फीस बनाने की सुविधा रहेगी। वहीं अलग-अलग वाहनों के लिए टोल रेट निर्धारित कर दिए गए हैं। हालांकि अभी भंगवार से कछियारी तक का पूरा फोरलेन रियुंड खड्ड पर बनने वाले पुल की वजह से अधूरा है। बावजूद फोरलेन प्रोजेक्ट के अब तक पूरे हो चुके भंगवार से कांगड़ा बाईपास तक के निर्माण कार्य की टोल अदायगी शुरू हो जाएगी। 

टोल प्लाजा से गुजरने के लिए वाहनों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। यह तय दरें एक तरफा यात्रा, दोतरफा यात्रा (उसी दिन), मासिक पास (50 बार टोल पार करने पर), जिले में पंजीकृत कॉमर्शियल वाहनों के लिए निर्धारित की गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow