विजिलेंस हमीरपुर थाना की टीम ने आरोपी को चिट्टे की खेप के साथ धर दबोचा 

विजिलेंस हमीरपुर थाना की टीम ने मंडी निवासी एक युवक से 12.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान मंडी के धर्मपुर तहसील के भरतपुर गांव निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई

Jun 12, 2025 - 13:24
 0  49
विजिलेंस हमीरपुर थाना की टीम ने आरोपी को चिट्टे की खेप के साथ धर दबोचा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     12-06-2025

विजिलेंस हमीरपुर थाना की टीम ने मंडी निवासी एक युवक से 12.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान मंडी के धर्मपुर तहसील के भरतपुर गांव निवासी अमित शर्मा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी मंडी से हमीरपुर चिट्टे की सप्लाई देने पहुंचा था। विजिलेंस की टीम ने जाल बिछा कर बुधवार देर शाम आरोपी को धरा है। आरोपी को वीरवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। 

आरोपी पर पहले से ही एनडीपीएस का एक केस दर्ज है। यह कुछ समय पहले मनाली में दुकान करता था। एसपी विजिलेंस मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow