मौसम के तीखे तेवरों के बीच आधा हिमाचल लू की चपेट में, पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी से छूटने लगे पसीने 

मौसम के तीखे तेवरों के बीच आधा हिमाचल लू की चपेट में आ गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में ही नहीं, शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी से पसीने छूटने लगे

Jun 12, 2025 - 11:13
Jun 12, 2025 - 11:15
 0  52
मौसम के तीखे तेवरों के बीच आधा हिमाचल लू की चपेट में, पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी से छूटने लगे पसीने 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-06-2025

मौसम के तीखे तेवरों के बीच आधा हिमाचल लू की चपेट में आ गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में ही नहीं, शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। बुधवार को ऊना और हमीरपुर में दूसरे दिन भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा।

पांच जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर और बिलासपुर में पारा 35 डिग्री से अधिक चल रहा है। हिमाचल में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। बुधवार को मनाली में 18 और कल्पा में 20 साल बाद सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मनाली में तापमान 31.5 डिग्री रहा। इससे पहले जून 2007 में पारा 32 डिग्री दर्ज हुआ था। 

कल्पा में तापमान 28.7 डिग्री रहा। इससे पहले यहां जून 2005 में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। उधर, मौसम विभाग ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा जिले को छोड़ प्रदेश के नौ जिलों में वीरवार-शुक्रवार को भी गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिले के कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी के चलते दोपहर को बाजारों में सन्नाटा रहा है। शिमला में भी दिन को गर्मी का असर बढ़ गया है। शिमला में बुधवार को तापमान 28.5 दर्ज किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow