हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार,मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी 

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए

Jun 12, 2025 - 11:07
 0  71
हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार,मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-06-2025

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए हैं। सुक्खू कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का कार्यक्रम है।

मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन पर भी राहुल से चर्चा करने के बाद फैसला हो सकता है। छह महीने पहले कार्यकाल पूरा होने और एक परिवार एक पद के आधार पर प्रतिभा सिंह को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटना पड़ रहा है। 

सुक्खू सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया। प्रदेश में सुक्खू सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने पर सीएम बुधवार को हाईकमान से मिलने नई दिल्ली पहुंच गए। बीते दिनों से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी नई दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से भेंट की है। 

हालांकि, विक्रमादित्य ने राहुल और प्रियंका को 23 जून को शिमला में स्थापित की जा रही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर शिमला आने का न्योता भी दिया है। कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ठाकुर या ज्वालामुखी से विधायक संजय रतन को मंत्री बनाया जा सकता है। दोनों के नामों पर मंथन चल रहा है। 

चर्चा तो यह भी है कि राज्य मंत्रिमंडल में एक महिला विधायक को भी स्थान दिया जा सकता है। ऐसा कुछ हुआ तो उपचुनाव में जीती लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा को भी मौका मिल सकता है। चर्चा कांग्रेस अध्यक्ष को शिमला संसदीय क्षेत्र से एक मंत्री को ड्रॉप कर बनाने की भी है। ऐसे में कैबिनेट में दो पदों को भरा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow