केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण , स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार , बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन पर दिया विशेष ध्यान : कश्यप 

ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के गांव पनसोड़ा में स्थित श्री नैना देवी माता मंदिर में 27 वे विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सांसद तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया

Jun 11, 2025 - 19:52
Jun 11, 2025 - 20:02
 0  33
केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण , स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार , बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन पर दिया विशेष ध्यान : कश्यप 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  11-06-2025
ग्राम पंचायत सन्याड़ी मोड़ के गांव पनसोड़ा में स्थित श्री नैना देवी माता मंदिर में 27 वे विशाल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर यहां पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सांसद तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मंदिर परिसर के समीप सांसद सुरेश कश्यप , गोविंद राम शर्मा एवं रत्न सिंह पाल ने वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने मेले के आयोजन के लिए श्री नैना देवी मंदिर समिति और गांव पनसोड़ा के ग्रामीण को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेले हमारे सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक परंपराओं का प्रतीक है,जो हमें एकजुट करने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का काम करता है। 
सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली से स्पष्ट है कि वे राज्य के विकास और जनता की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। राज्य की बिगड़ती आर्थिक स्थिति,बढ़ती बेरोजगारी और अव्यवस्था के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से देश भर में विकास की एक नई गति प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण,स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार , बुनियादी ढांचे के विकास और रोजगार सृजन पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,आयुष्मान भारत योजना और अन्य योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। मिशन सिंदूर की सफलता पर उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को नमन किया। 
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने मिशन सिंदूर के जरिए आतंकवादी और आतंकी घटनाओं का मुंह तोड़ जवाब देकर देश का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम के दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने पनसोडा सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल करने का आश्वासन दिया,जिससे जल्द ही इस सड़क को पक्का किया जा सकेगा। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर खेल मैदान के लिए 3 लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी पंचायतों में प्राथमिकता के आधार पर बजट दिया जा रहा है,जिससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इससे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल और पूर्व विधायक अर्की गोविंद राम शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। पंचायत उपप्रधान भीम शर्मा ने विशाल मेले में पहुंचने पर सांसद सुरेश कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। 
इस मौके पर समिति सदस्यों ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर डुमैहर जिला परिषद सदस्य आशा परिहार,प्रदेश महिला मोर्चा सचिव प्रतिभा कंवर , भाजपा मंडल अध्यक्ष दाड़ला राकेश ठाकुर , जिला भाजपा सचिव राकेश गौतम , जगदीश्वर शुक्ला , धनी राम चौहान , नरेंद्र हांडा , उपप्रधान चाखड़ मनसा राम , उपप्रधान सन्याडी मोड़ भीम शर्मा , हीरामणि शर्मा , चंद्रशेखर शर्मा , मस्तराम शर्मा , चिंता लाल शर्मा , विजय शर्मा , दयाचंद शर्मा , रतिराम शर्मा , भगत राम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow