इन्नर व्हील क्लब सोलन ने वर्षा ऋतु में झुग्गी में रहने वाले बच्चों को भेंट की छतरियाँ
इन्नर व्हील क्लब, सोलन द्वारा वर्षा ऋतु में समाज के वंचित वर्ग के बच्चों के लिए एक संवेदनशील पहल करते हुए झुग्गी क्षेत्रों में रहने वाले 12 बच्चों को छतरियाँ वितरित की गईं। बारिश के इस मौसम में जब अधिकांश बच्चे स्कूल या खेलने के दौरान भीगने को मजबूर होते हैं, क्लब की इस पहल ने न केवल उन्हें भीगने से बचाया बल्कि उनके चेहरों पर मुस्कान भी ला दी।
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 03-08-2025
What's Your Reaction?

