हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब फेस स्कैन से मिलेगा राशन 

हिमाचल प्रदेश में सस्ता राशन लेने की प्रक्रिया जल्द ही तकनीकी रूप से और सरल होने जा रही है। राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए अब उपभोक्ताओं को ‘फेस ऑथेंटिकेशन ऐप’ के माध्यम से राशन देने की योजना बना रही

Jun 17, 2025 - 12:14
 0  37
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब फेस स्कैन से मिलेगा राशन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-06-2025

हिमाचल प्रदेश में सस्ता राशन लेने की प्रक्रिया जल्द ही तकनीकी रूप से और सरल होने जा रही है। राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए अब उपभोक्ताओं को ‘फेस ऑथेंटिकेशन ऐप’ के माध्यम से राशन देने की योजना बना रही है। 

यह नई व्यवस्था प्रदेश भर में डिपो स्तर पर लगातार आ रही तकनीकी दिक्कतों और सर्वर फेल होने की समस्या से निपटने के उद्देश्य से लाई जा रही है। अब तक डिपुओं में ई-पॉस मशीनों और ओटीपी आधारित प्रणाली से राशन वितरित किया जा रहा था, लेकिन बार-बार सर्वर ठप होने के कारण उपभोक्ताओं को समय पर राशन नहीं मिल पा रहा था। 

इस कारण लंबे समय से विभाग पर तकनीकी व्यवस्था दुरुस्त करने का दबाव था। ऐसे में खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग अब फेस स्कैन आधारित प्रणाली लागू करने की दिशा में आगे बढ़ गया है।

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक डिपो संचालक को एंड्रॉयड मोबाइल रखना अनिवार्य होगा। उपभोक्ता का चेहरा मोबाइल ऐप से स्कैन कर उसे आधार डेटा से मिलाया जाएगा। मिलान सही होने पर बिना किसी सर्वर की आवश्यकता के तुरंत राशन वितरित किया जा सकेगा। इससे वितरण में लगने वाला समय भी कम होगा और सर्वर बैठने की स्थिति में भी कोई रुकावट नहीं आएगी।

इस नई व्यवस्था का लाभ केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिल पाएगा जिनकी ई-केवाईसी पूरी होगी। यानी जिनके राशन कार्ड आधार से लिंक हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को ही फेस स्कैन ऐप से पहचान मिल सकेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करें ताकि वे इस नई प्रणाली का लाभ उठा सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow