तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी,साइप्रस सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित 

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को सोमवार को साइप्रस सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

Jun 17, 2025 - 12:08
Jun 17, 2025 - 12:17
 0  7
तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी,साइप्रस सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित 

न्यूज़ एजेंसी - निकोसिया    17-06-2025

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को सोमवार को साइप्रस सरकार ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3 से सम्मानित किया। 

इसके बाद राष्ट्रपति निकोस ने पीएम मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में खुले समर्थन का ऐलान किया। सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपति निकोस को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि मैं साइप्रस सरकार और यहां के लोगों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। 

यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह हम भारतीयों की क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि हम न केवल अपने देशों की संयुक्त प्रगति को मजबूत करेंगे, बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow