हिमाचल में मौसम ने ली करवट , प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के साथ कूल - कूल हुआ मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बिलासपुर शहर में रविवार को भारी ओलावृष्टि हुई। सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ और घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। करीब सवा ग्यारह बजे बिलासपुर शहर में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि जारी रही। इस बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 20-04-2025
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार को कई क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। बिलासपुर शहर में रविवार को भारी ओलावृष्टि हुई। सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ और घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल लिया। करीब सवा ग्यारह बजे बिलासपुर शहर में बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हुई। करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि जारी रही। इस बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं और आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना है। जिला कुल्लू और लाहौल में चार दिनों से मौसम ने करवट ली हुई है।
What's Your Reaction?






