विधायक अजय सोलंकी ने निर्माणाधीन 33 केवी सबस्टेशन का लिया जायजा, नाहन के लिए वर्ल्ड बैंक ने दी है 53 करोड़ की स्वीकृति
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन में करीब 22 करोड रुपए की लागत से बन रहे बिजली बोर्ड के निर्माणाधीन 33 केवी सबस्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों और निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 15 जून, 2026 :
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन में करीब 22 करोड रुपए की लागत से बन रहे बिजली बोर्ड के निर्माणाधीन 33 केवी सबस्टेशन का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों और निर्माण कार्य में जुटी कंपनी को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।
मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि वर्ल्ड बैंक से बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाहन शहर को 53 करोड रुपए की स्वीकृति मिली थी जिसमें से 22 करोड रुपए 33 के सब स्टेशन के निर्माण पर खर्च किए जा रहे है। परियोजना के तहत शहर के करीब 100 ट्रांसफार्मरों को अपग्रेड किया जा रहा है, जबकि 14 नए ट्रांसफार्मर भी विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किए जा चुके हैं।
विधायक अजय सोलंकी ने यह भी कहा कि नाहन शहर के अधिकांश हिस्सों में अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इससे न केवल बिजली आपूर्ति में सुधार होगा बल्कि सड़कों और बाजारों में दिखाई देने वाले बिजली के तारों के जाल से भी लोगों को राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद नाहन शहर की बिजली व्यवस्था आधुनिक और अधिक सुरक्षित बनेगी साथ ही उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।
What's Your Reaction?