भाजपा ने अनुशासनहीनता पर लिया कड़ा संज्ञान, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर कार्रवाई

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की अनुशासन समिति ने जिला एवं मंडलों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीर विचार-विमर्श करने के बाद इन गतिविधियों को अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना।

May 9, 2026 - 20:30
 0  9
भाजपा ने अनुशासनहीनता पर लिया कड़ा संज्ञान, अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर कार्रवाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

शिमला, 9 मई 2026 : 

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने के मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी की अनुशासन समिति ने जिला एवं मंडलों से प्राप्त शिकायतों पर गंभीर विचार-विमर्श करने के बाद इन गतिविधियों को अनुशासनहीनता का गंभीर मामला माना।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अनुशासन समिति की अनुशंसा के आधार पर नगर निगम धर्मशाला और नगर परिषद नाहन से संबंधित कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी संविधान के अनुसार कार्रवाई करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नगर निगम धर्मशाला में वार्ड नंबर 2 से पूर्व मेयर ओंकार नेहरिया, वार्ड नंबर 6 से पूर्व डिप्टी मेयर तेजेंद्र कौर, वार्ड नंबर 8 से मंडल सचिव धर्मशाला (शहरी) सरोज गुलेरिया, वार्ड नंबर 14 से बूथ अध्यक्ष मितुल शुक्ला तथा वार्ड नंबर 1 से महिला मोर्चा मंडल सचिव (धर्मशाला शहरी मंडल) हिमांशी अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त नगर परिषद नाहन के वार्ड नंबर 3 से श्रीमती लीला सैनी की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित की गई है।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन और अनुशासन सर्वोपरि है तथा किसी भी स्तर पर अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध कार्य करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठनात्मक मर्यादा एवं अनुशासन के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी हित और संगठनात्मक निर्णयों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow