अनुशासन एवं परिश्रम ही सफलता का मुख्य आधार : डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अनुशासन में रहकर समय पर किया गया परिश्रम ही सफलता का आधार

Nov 30, 2024 - 18:54
 0  34
अनुशासन एवं परिश्रम ही सफलता का मुख्य आधार : डॉ. शांडिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

तकनीकी शिक्षा पर इस वर्ष खर्च किए जा रहे 330 करोड़ रुपए

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    30-11-2024

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि अनुशासन में रहकर समय पर किया गया परिश्रम ही सफलता का आधार है।  

26वीं हिमाचल प्रदेश इंटर-पॉलीटेक्निक स्पोर्ट्स मीट में 16 बहुतकनीकी संस्थानों की 114 छात्राओं ने भाग लिया। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन तथा टेबल टेनिस खेलांे का आयोजन हुआ।

डॉ. शांडिल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं को परिश्रम से नहीं घबराना चाहिए और नियमित रूप से प्रयत्नशील रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि लड़कियां हमारे समाज का आधार है और एक सुशिक्षित कन्या न केवल दो परिवारों का सम्बल बनती है अपितु समाज को नई राह भी दिखाती है। उन्होंने आग्रह किया कि पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक व्यायाम को भी नियमित समय दें।

प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक कार्य कर रही है। राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए जहां पुरस्कार राशि में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है वहीं खिलाड़ियों की डाईट मनी में भी आशातीत बढ़ौतरी की गई है।

तकनीकी शिक्षा रोज़गार एवं स्वरोज़गार के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रही है। प्रदेश सरकार युवाओं को कृत्रिम मेधा और ड्रोन जैसे भविष्य के पाठ्यक्रमों में पारंगत बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस वर्ष तकनीकी शिक्षा पर 330 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है।

डॉ. शांडिल ने छात्राओं से आग्रह किया कि अनुशासित रहकर सदैव अपने से बड़ों का सम्मान करें और अपने सभी साथियों को नशे से दूर रखें। उन्होंने कहा कि नशा तन, मन और धन का नाश करता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और आशा जताई कि सभी छात्राएं इन खेलों से सकारात्मक सीख ग्रहण करेंगी।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान रैहन, ज़िला कांगड़ा की टीम विजेता रही। राजकीय बहुतकनीकी उदयपुर, लाहौल-स्पीति की टीम उप विजेता रही।  टेबल टेनिस में राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय रैहन की टीम विजेता तथा राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय हमीरपुर की टीम उपविजेता रही।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय, आत्मा परियोजना ज़िला सोलन के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, राजकीय बहुतकनिकी महिला पॉलिटेक्निक संस्थान कंडाघाट के प्रधानाचार्य धीरज कौशिक सहित अन्य  व्यक्ति उपस्थित थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow