आपदा प्रभावित परिवारों को 5 हजार रुपये मासिक किराया देगी राज्य सरकार : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि आपदा प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार 5,000 रुपये मासिक किराया देगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी

Jul 4, 2025 - 16:53
 0  119
आपदा प्रभावित परिवारों को 5 हजार रुपये मासिक किराया देगी राज्य सरकार : सीएम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-07-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि आपदा प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार 5,000 रुपये मासिक किराया देगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसियों के यहां व अन्य किसी स्थान पर किराया देकर रहने वाले परिवारों को यह राशि मिलेगी। 

स्थानीय प्रशासन प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री भी मुहैया करवाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारी बरसात व बादल फटने की घटनाओं से अब तक 700 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के गृहमंत्री अमित शाह से आपदा के नुकसान पर चर्चा हुई है। केंद्रीय गृहमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। केंद्रीय टीम भी नुकसान का आंकलन करने हिमाचल प्रदेश आ रही है। कहा कि  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, डिप्टी स्पीकर विनय कुमार व अन्य विधायकों के साथ चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। 

मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी अपने-अपने विभागों की समीक्षा बैठक लेकर नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। सड़कों, बिजली और पानी की योजनाओं को भारी नुकसान बरसात से पहुंचा है। मानसून सीजन में अभी तक 69 लोगों की माैत हो चुकी है। 100 से अधिक घायल हुए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow