आपदा के बावजूद प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले सेब कारोबार में 43% बढ़ोतरी 

हिमाचल में इस साल आपदा, भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने के बावजूद सेब कारोबार में पिछले साल के मुकाबले करीब  43 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अनुसार इस साल 3 अक्तूूबर तक 2,60,83,458 सेब की पेटियों का कारोबार

Oct 13, 2025 - 14:43
 0  24
आपदा के बावजूद प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले सेब कारोबार में 43% बढ़ोतरी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-10-2025

हिमाचल में इस साल आपदा, भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने के बावजूद सेब कारोबार में पिछले साल के मुकाबले करीब  43 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अनुसार इस साल 3 अक्तूूबर तक 2,60,83,458 सेब की पेटियों का कारोबार हुआ। 

पिछले साल 2024 में 1,82,63,874 सेब पेटियों का कारोबार हुआ था। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बागवानी इतिहास में वर्ष 2025 एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पारदर्शी प्रशासनिक दृष्टिकोण और किसान-बागवान केंद्रित नीतियों ने हिमाचल में बागवानी क्षेत्र में व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल पेश की है। 

दिल्ली की आजादपुर मंडी में हिमाचल के सेब की अत्यधिक मांग रही। ए-ग्रेड रॉयल डिलीशियस 2,300 रुपये प्रति 20 किलो पेटी और गोल्डन डिलीशियस 1,200 रुपये प्रति पेटी बिकी। यह हिमाचल के सेब की गुणवत्ता, ब्रांड वैल्यू और उपभोक्ता विश्वास का प्रमाण है। मंडी मध्यस्थता योजना के तहत एचपीएमसी द्वारा इस वर्ष 83,788 मीट्रिक टन सेब की रिकॉर्ड खरीद की गई। 

मंडी मध्यस्थता योजना की यह अब तक की सबसे बड़ी खरीद में से एक है, जिससे हजारों बागवानों को राहत मिली।  बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सभी बागवानी क्षेत्रों में सड़क बहाली कार्य, परिवहन सुविधा और मंडी संचालन में सरकार की तत्परता से बागवानों को उनकी उपज का समय पर और उचित मूल्य मिला। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow