प्रधान की 1151 सीटें अनारक्षित, महिलाएं संभालेंगी 1095 पंचायतें, आरक्षण रोस्टर की तस्वीर साफ
हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में आरक्षण रोस्टर की स्थिती भी साफ हो गई है। पंचायतों में प्रधान पद के लिए 3758 पंचायतों में चुनाव होगा। वहीं, प्रधान पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए 453 पद, अनुसूचित जाति महिलाओं के प्रधान के लिए 508 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 138, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 151 अन्य पिछड़ा वर्ग में प्रधान के लिए 116, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित पद 146, महिला के लिए आरक्षित पद 1095, वहीं राज्य के अनारक्षित पदों की बात की जाए तो 1151 पदों पर प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे।
शिमला 29 अप्रैल, 2026

प्रधान पद के लिए राज्य में कुल महिलाओं के 1900 पदों पर चुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि राज्य में उप्रधान के लिए कोई भी पद आरक्षित नहीं है। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 21678 पदों के लिए यह चुनाव होगा। अनसूचित जाति के लिए 1813, अनुसूचित जाति महिला के लिए 3811, अनुसूचित जनजाति के लिए 504, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए 982 आरक्षित पद हैं। पंचायत सदस्य के लिए महिलाओं के 7916 पदों पर चुनाव होगा, वहीं पंचायतों में 6652 अनारक्षित पदों पर चुनाव होगा। पंचायतों में 12709 पदों पर पंचायत सदस्य चुनी जाएंगी।
What's Your Reaction?