उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को करारा झटका , टटियाना वार्ड से भाजपा समर्थित बलबीर पुंडीर जीते

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में बीडीसी और जिला परिषद के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जहां जिला सिरमौर में बीडीसी के तकरीबन 90% चुनाव परिणाम आ चुके हैं। वही जिला परिषद की बात करें तो जिला परिषद में जिला सिरमौर से अभी तक केवल मात्र तीन नतीजे ही सामने आए हैं।

May 31, 2026 - 21:25
 0  51
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को करारा झटका , टटियाना वार्ड से भाजपा समर्थित बलबीर पुंडीर जीते
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  31-05-2026
हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव में बीडीसी और जिला परिषद के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जहां जिला सिरमौर में बीडीसी के तकरीबन 90% चुनाव परिणाम आ चुके हैं। वही जिला परिषद की बात करें तो जिला परिषद में जिला सिरमौर से अभी तक केवल मात्र तीन नतीजे ही सामने आए हैं।
 
इनमें करगानु वार्ड से जिला परिषद प्रत्याशी रितु बाला ने 8406 , जबकि उमा कुमारी ने 8040 मत हासिल किए हैं , वही जिला परिषद वार्ड नेरी कोटली से नीरज लता को 4444 , जबकि सरोज बाला को 4904 वोट हासिल हुए। जिला सिरमौर की हॉट सीट कही जाने वाली टटियाना जिला परिषद वार्ड से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को करारा झटका लगा है। टटियाना वार्ड से भारतीय जनता पार्टी समर्थित बलबीर पुंडीर ने हर्षवर्धन चौहान के करीबी कांग्रेस समर्थित रमेश शर्मा को करारी मात दी है।
 
गौर हो की शिलाई निर्वाचन क्षेत्र का टटियाना जिला परिषद वार्ड भाजपा और कांग्रेस के लिए साख का सवाल बना हुआ था , लेकिन इस बार पर भारतीय जनता पार्टी के बलबीर पुंडीर ने कांग्रेस समर्थित रमेश शर्मा को पराजित किया है। वहीं जिला में ब्लॉक समिति के तकरीबन 90% परिणाम आ चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow