यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 26-02-2026
राजधानी शिमला में सामने आए हिमाचल और दिल्ली पुलिस प्रकरण को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के बयान पर पलटवार किया है जगत सिंह नेगी जिला मुख्यालय विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की हर मामले पर टिप्पणी करना पुरानी आदत है। हिमाचल पुलिस की कार्रवाई को उचित ठहराते हुए मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि बिना वर्दी पहुँचना और स्थानीय पुलिस को सूचित किए बिना लोगों को उठाना जायज नहीं है और सीधे तौर पर गुंडागर्दी है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का यह कहना कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के निर्देशों पर पार्टी वाला कमान को खुश करने के लिए की गई है उचित नहीं है। वहीं उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल पर भी निशाना शांति हुए कहा कि उन्हें ऐसे प्रकरण पर बयान बाजी करने से पहले अपने गिरेबान पर झांकना चाहिए क्योंकि अपराधी उनके घर पर भी बैठे हुए है। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आज जिला मुख्यालय नाहन में वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कार्यान्वयन संबंधी समीक्षा बैठक की गई जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान FRA में 29 लोगों को पट्टे जारी किए गए हैं। और इसमें अधिक तेजी लाने की आवश्यकता देखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 और 2025 में आपदा के कारण हुए नुकसान की पीड़ितों को सभी किश्तें जारी की जा चुकी है केवल कुछ लोग ही ऐसे हैं जिनका कार्य पूर्ण नहीं हुआ है इसलिए उनकी तीसरी किश्त जारी नहीं हुई है। जबकि जिन घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा था उन सभी पीड़ितों को सहायता दी जा चुकी है। इसके अलावा जिला सिरमौर से जुड़े राजस्व मुद्दों पर भी यहां चर्चा हुई इसमें डिमार्केशन करेक्शन और रेवेन्यू एंट्री आदि में संतोष जनक कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि लोक अदालतों से भी लंबित राजस्व कार्यो को निपटने में काफी सहयोग मिला है और भविष्य में भी इसमें तेजी लाई जाएगी।