उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का शिमला पहुंचने पर राज्यपाल और सीएम ने किया भव्य स्वागत  

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को दो दिन के दाैरे पर शिमला पहुंचे।  पहले उनका गुरुवार को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था। उप राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकाॅप्टर में शिमला के अनाडेल पहुंचे

Jun 6, 2025 - 16:07
 0  81
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का शिमला पहुंचने पर राज्यपाल और सीएम ने किया भव्य स्वागत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-06-2025

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को दो दिन के दाैरे पर शिमला पहुंचे।  पहले उनका गुरुवार को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था। उप राष्ट्रपति चंडीगढ़ से हेलिकाॅप्टर में शिमला के अनाडेल पहुंचे। अनाडेल में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उप राष्ट्रपति का स्वागत किया। 

इस दाैरान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी माैजूद रहे। इसके बाद उप राष्ट्रपति का काफिला राजभवन के लिए रवाना हुए। उप राष्ट्रपति के दाैरे को देखते हुए 11:00 से दोपहर करीब 12:00 बजे तक अनाडेल-विधानसभा (विस) और शिल्ली चौक-ओक ओवर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। 7 जून को वह डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में एक संवाद कार्यक्रम में धनखड़ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद होंगे। 

उपराष्ट्रपति के दाैरे केा लेकर  पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर आज शहर के कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होगी। इसको लेकर पुलिस विभाग ने आम लोगों से इन मार्गों की जगह वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। 

पुलिस के मुताबिक ऐसे वाहनों को क्रेन के जरिये हटा दिया जाएगा। पुलिस विभाग ने कुमार हाउस आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों से भी अपील की है कि सिर्फ वही अपनी गाड़ी कार्यालय लेकर आएं जिनके पास पार्किंग की सुविधा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow