डीएवी विद्यालय नाहन में अलंकरण समारोह का आयोजन,विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर चयनित सदस्यों को किया अलंकृत  

डीएवी विद्यालय नाहन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर चयनित सदस्यों को अलंकृत किया गया

Jun 6, 2025 - 16:15
Jun 6, 2025 - 16:41
 0  33
डीएवी विद्यालय नाहन में अलंकरण समारोह का आयोजन,विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर चयनित सदस्यों को किया अलंकृत  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     06-06-2025

डीएवी विद्यालय नाहन में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर चयनित सदस्यों को अलंकृत किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय( भा• वन सेवा) थे, जिन्होंने अपने आगमन से समारोह को गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य महोदय ने दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद, विद्यालय के विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि के स्वागत में एक स्वागत गीत "स्वागत है श्रीमान आपका" प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर सभी उपस्थित लोग प्रसन्न हो उठे।

इसके पश्चात, मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थी परिषद के विभिन्न पदों पर चयनित सदस्यों को बैजेज और सैशे लगाकर अलंकृत किया गया। चयन किए गए सदस्यों में हेड बॉय गुरमनप्रीत सिंह, हेड गर्ल जिया खान, स्पोर्टस कैप्टन शौर्य ठाकुर, स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल्स मन्नत, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी सौरव, डिसिप्लिन इंचार्ज आराध्या और विभिन्न हाउसों के कैप्टन और वाइस कैप्टन शामिल थे। 

जिनमें दयानंद हाउस से कल्पना (कैप्टन) और रोहन (वाइस कैप्टन), विवेकानंद हाउस से अवंतिका (कैप्टन) और जितेषी (वाइस कैप्टन), गांधी हाउस से रिजा हुसैन (कैप्टन) और सानिया (वाइस कैप्टन), और हंसराज हाउस से इनाया (कैप्टन) और कुणाल (वाइस कैप्टन) शामिल थे।

इसके अलावा, मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों  एवम राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती थी।

हेड गर्ल जिया खान द्वारा सभी चयनित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने पद के कार्यों को विधि विधान से निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली।

कार्यक्रम के अंत में, प्रधानाचार्य श्री जसविंदर वर्मा ने वन विभाग से आए सभी पदाधिकारियों और डीएफओ नाहन अवनी भूषण राय का तहे दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि विद्यालय के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसमें हम अपने विद्यार्थियों को नेतृत्व के गुणों से परिचित कराते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण और विद्यार्थी मौजूद रहे, जिन्होंने इस समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। प्रधानाचार्य ने सभी चयनित सदस्यों को बधाई दी और कहा कि वे अपने -अपने पदों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow