ऊना में शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन अपने और अपनी सास के गहने और अन्य घरेलू सामान लेकर फरार

बंगाणा उपमंडल क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव में करीब 10 दिन पहले ही एक विवाह धूमधाम से संपन्न

Nov 24, 2025 - 16:24
 0  22
ऊना में शादी के 10 दिन बाद ही दुल्हन अपने और अपनी सास के गहने और अन्य घरेलू सामान लेकर फरार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    24-11-2025

बंगाणा उपमंडल क्षेत्र के एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव में करीब 10 दिन पहले ही एक विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। 

शादी में दोनों परिवारों के सदस्य और गांववासी शामिल हुए। विवाह समारोह रीति-रिवाजों के बीच विवाह संपन्न हुआ। लेकिन शादी के 10 दिन बाद दुल्हन अपनी सास के कीमती गहने, नकदी और अन्य घरेलू सामान अपने साथ लेकर फरार हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह जब उन्होंने दुल्हन को देखा तो वह घर में नहीं थी और उसके साथ रखा सामान भी गायब था।

परिवार ने बताया कि उन्होंने दुल्हन के मायके और आसपास के गांवों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। अंततः उन्होंने यह मामला पुलिस के समक्ष दर्ज करवा दिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि दुल्हन की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया। 

पुलिस अधिकारी बता रहे कि मोबाइल लोकेशन, आसपास के लोगों से पूछताछ और अन्य तकनीकी माध्यमों के जरिये दुल्हन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने गांव में हलचल मचा दी है और लोग इस मामले पर चर्चा कर रहे हैं। 

परिवार ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि गहने और अन्य सामान वापस लाए जा सके और दुल्हन की पहचान स्पष्ट हो सके। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने दुल्हन को कहीं देखा है तो तुरंत सूचना दें, ताकि मामले का जल्द समाधान किया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow