बंगापानी में ऋषि पंचमी जातर मेला संपन -नाग मंदिर में  हजारों श्रद्धालुओं ने  लिया आशीर्वाद

चियोग के समीप बंगापानी स्थित कलौहड़ नाग मंदिर में आयोजित दो दिवसीय ऋषि पंचमी जातर मेला धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हो गया। मेले के दौरान क्षेत्र की करीब 12 पंचायतों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कलौहड़ नाग मंदिर में माता जैईश्वरी दलेंया और नाग देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Sep 17, 2026 - 17:33
 0  18
बंगापानी में ऋषि पंचमी जातर मेला संपन -नाग मंदिर में  हजारों श्रद्धालुओं ने  लिया आशीर्वाद

यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 17 सितंबर : 


चियोग के समीप बंगापानी स्थित कलौहड़ नाग मंदिर में आयोजित दो दिवसीय ऋषि पंचमी जातर मेला धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ संपन्न हो गया। मेले के दौरान क्षेत्र की करीब 12 पंचायतों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने कलौहड़ नाग मंदिर में माता जैईश्वरी दलेंया और नाग देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


मेले का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विपणन बोर्ड के सलाहकार नरेन्द्र ठाकुर ने किया, जबकि समापन समारोह में राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


मेला समिति के अध्यक्ष एवं बाजीर सीता राम शर्मा तथा सुरेश वर्मा ने बताया कि कलौहड़ नाग मंदिर में ऋषि पंचमी के पावन अवसर पर यह जातर मेला अतीत  से आयोजित किया जा रहा है। यह मेला क्षेत्र के लोगों की गहरी धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होने बताया कि मेले का शुभारंभ माता जैईश्वरी दलेंया और नाग देवता की पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ।


मेले के अंतिम दिन महिलाओं की रस्साकस्सी प्रतियोगिता आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। प्रतियोगिता में महिला मंडल चियोग ने प्रथम तथा ग्रेज ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 5100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।


मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। हन्नी नेगी, भारती शर्मा, डॉ. मनोज गंधर्व, रेश्मा पंडया, दीक्षिता ब्रागटा और सुरेश शर्मा ने हिंदी व पहाड़ी नाटियां प्रस्तुत कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों की सुरीली आवाज और पहाड़ी लोकधुनों पर दर्शक झूमते रहे।
मेले में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व प्रधान दिनेश जगटा, घनश्याम शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />