एचआरटीसी की लग्जरी बसों में आज से शुरू हुई बस किराये में छूट

एचआरटीसी की लग्जरी बसों में मंगलवार से यात्री किराए में 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। स्मार्ट कार्ड धारक यात्री निगम की वोल्वो और एसी बसों में भी आगामी 31 मार्च तक किराए में 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं

Oct 2, 2024 - 00:52
 0  56
एचआरटीसी की लग्जरी बसों में आज से शुरू हुई बस किराये में छूट
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  01-10-2024
एचआरटीसी की लग्जरी बसों में मंगलवार से यात्री किराए में 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। स्मार्ट कार्ड धारक यात्री निगम की वोल्वो और एसी बसों में भी आगामी 31 मार्च तक किराए में 10 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। 
इससे पहले यह सुविधा निगम की सिर्फ ऑर्डनेरी बसों में ही यात्रियों को मुहैया करवाई जा रही थी। ऐसे में यात्री सर्दी के मौसम में ठंड इत्यादि से बचने के लिए निगम की लग्जरी बसों में आगामी पांच माह तक उठा सकते हैं। निगम की लग्जरी बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के मकसद से यात्रियों को 10 फीसदी किराए की छूट हर वर्ष मुहैया करवाई जाती है। 
निगम ने यात्रियों से वोल्वो व एसी बसों में ज्यादा से ज्यादा सफर करने की गुहार लगाई है, ताकि निगम को भी इसका लाभ मिल सके। निगम यात्रियों को स्मार्ट कार्ड, ग्रीन कार्ड और सम्मान कार्ड के जरिए किराये में छूट मुहैया करवा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow