एसपी सिरमौर ने किया ऑनलाइन स्व-गणना पंजीकरण, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वयं ऑनलाइन अपना विवरण दर्ज किया। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्व-गणना सुविधा का उपयोग करने का आह्वान किया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 11 जून, 2026 :
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को अपनाते हुए स्वयं ऑनलाइन अपना विवरण दर्ज किया। इस अवसर पर उन्होंने आम नागरिकों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और स्व-गणना सुविधा का उपयोग करने का आह्वान किया।
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना प्रक्रिया को अपनाएं, सही जानकारी उपलब्ध कराएं और अपने परिवार के अन्य सदस्यों को भी इस अभियान से जोड़ें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक और सटीक रूप से संपन्न हो सके।
What's Your Reaction?




