NEET-2026 में करियर अकादमी का शानदार प्रदर्शन, आठ विद्यार्थियों ने लहराया परचम
नाहन। करियर अकादमी ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए NEET-2026 मेंशा नदार परिणाम हासिल किया है। संस्थान के आठ मेधावी विद्यार्थियों नेबेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न मेडिकल कॉलेजेस में स्थान प्राप्त कर लिया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से करियर अकादमी में खुशी की लहर है और अभिभावकों व शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।
संस्थान की छात्रा अर्पिता बिश्वास — Medical College, Nahan, अवनी ठाकुर — Medical College, Nahan, महक शर्मा — Medical College, Nahan, राधिका तोमर — Medical College, Nahan, यश शर्मा — Medical College, Chamba, विवान शर्मा — Medical College, Chamba, सानवी सैनी — Medical College, Chamba तथा पार्थ — MMU, Solan (Govt. Seat) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेडिकल संस्थानों में अपनी जगह प्राप्त कर ली है।
नाहन जैसे छोटे कस्बे में सुरक्षित रहकर और कम खर्च में इन सभी छात्र-छात्राओं ने अपार सफलता हासिल की है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय करियर अकादमी के अनुभवी शिक्षकों, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, नियमित ऑफलाइन कक्षाओं, गहन विषयवार तैयारी तथा ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज को दिया ।विद्यार्थियों ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन ने NEET की तैयारी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन श्री एस.एस. राठी, समन्वयक श्रीमती मधुलिका राठी, श्री मनोज राठी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश सोलंकी ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये विद्यार्थी उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगे और करियर अकादमी का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
What's Your Reaction?

