नौहराधार में गुगा पीर महाराज मंदिर में करुड़ स्थापना, 18 पंचायतों के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
नौहराधार करीब पांच वर्षों की मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से निर्मित गुगा पीर महाराज के भव्य मंदिर में बुधवार को विधिवत करुड़ स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुगा पीर महाराज के चरणों में शीश नवाया।आयोजन में नोहरा धार पंचायत के अलावा देवामानल, भराड़ी, पुनर, चौकर, देवना, घंडूरी सहित करीब 18 पंचायतों से श्रद्धालु पहुंचे।
नौहराधार करीब पांच वर्षों की मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से निर्मित गुगा पीर महाराज के भव्य मंदिर में बुधवार को विधिवत करुड़ स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुगा पीर महाराज के चरणों में शीश नवाया।आयोजन में नोहरा धार पंचायत के अलावा देवामानल, भराड़ी, पुनर, चौकर, देवना, घंडूरी सहित करीब 18 पंचायतों से श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और पूरा क्षेत्र गुगा महाराज की भक्ति में डूबा नजर आया।इस दौरान गुगा महाराज के पीर भक्तों तथा श्रद्धालुओं के बीच गुगा महाराज और शिरगुल महाराज की बाणी भी हुई। बाणी के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और धार्मिक वातावरण से गूंज उठा।
स्थानीय लोगों के अनुसार गुगा पीर महाराज के इस मंदिर के निर्माण में करीब पांच वर्ष का समय लगा है। मंदिर का निर्माण मंदिर कमेटी, स्थानीय पंचायत तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया है। मंदिर निर्माण में क्षेत्र के लोगों ने अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग दिया।
करुड़ स्थापना के अवसर पर दूर-दराज की पंचायतों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मंदिर निर्माण के लिए मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों के प्रयासों की सराहना की। धार्मिक आयोजन के चलते नोहरा धार सहित आसपास का पूरा क्षेत्र दिनभर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
What's Your Reaction?
