कांग्रेस AICC सचिव बोले NEET पेपर लीक में केंद्र सरकार की मिलीभगत, छात्रों की गूंज कार्यक्रम में नाहन पहुंचे थे कांग्रेस नेता

हिमाचल के नाहन में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के AICC सचिव एवं हिमाचल सहप्रभारी विदित चौधरी ने केंद्र सरकार पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार की मिलीभगत है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है।

Jul 22, 2026 - 18:32
 0  6
कांग्रेस AICC सचिव बोले NEET पेपर लीक में केंद्र सरकार की मिलीभगत, छात्रों की गूंज कार्यक्रम में नाहन पहुंचे थे कांग्रेस नेता

यंगवार्ता न्यूज नाहन 22 जुलाई, 2026 : 

हिमाचल के नाहन में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के AICC सचिव एवं हिमाचल सहप्रभारी विदित चौधरी ने केंद्र सरकार पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार की मिलीभगत है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। साथ ही उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए छात्रों पर हुए कथित अत्याचार का भी मुद्दा उठाया।


 मीडिया से बात करते हुए  विदित चौधरी ने कहा कि NEET पेपर लीक मामले ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कथित तौर पर 21 छात्रों की आत्महत्या के लिए केंद्र सरकार नैतिक रूप से जिम्मेदार है और मानवता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए था।

विदित चौधरी ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित बर्बरता का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज से इनकार किया है, लेकिन भाजपा समर्थित लोगों द्वारा छात्रों पर डंडे बरसाए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से लड़ेगी और युवाओं की आवाज को दबाने नहीं देगी। विदित चौधरी नाहन में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

वही कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे छात्रों की गूंज कार्यक्रम के प्रभारी और भोरंज से कांग्रेस से विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि छात्रों की समस्याओं को जानने के लिए देश भर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल पर यह कार्यक्रम शुरू किए गए हैं और छात्रों की समस्याओं को जाना जा रहा है उन्होंने कहा कि देश में आज छात्र विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है और इस कार्यक्रम के जरिए उनकी आवाज को सुनने की कोशिश की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow