कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोग घायल

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग घायल

Mar 17, 2026 - 10:33
 0  5
कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में दो लोग घायल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    17-03-2026

प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। यह हादसा वाकनाघाट के समीप उस समय हुआ जब एक कार शिमला की ओर से सोलन की तरफ आ रही थी। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कार चालक अचानक वाहन से संतुलन खो बैठा, जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पैराफिट (सुरक्षा दीवार) से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार में सवार दूसरे व्यक्ति को भी हल्की चोटें लगी हैं।

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद के लिए आगे आए। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। 

इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार चालक को अधिक चोटें आई हैं, जबकि दूसरे व्यक्ति की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने वाहन को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारु करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow