क्षय रोग मुक्त भारत अभियान बारे मशोबरा में निकाली जागरूकता रैली
क्षयरोग मुक्त भारत अभियान 2.0 और 100 दिन अभियान के तहत मशोबरा में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में समुदाय के सदस्य, स्कूल के विद्यार्थियों , शिक्षक, सीएचओ, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
शिमला 24 मई, 2026 :
क्षयरोग मुक्त भारत अभियान 2.0 और 100 दिन अभियान के तहत मशोबरा में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में समुदाय के सदस्य, स्कूल के विद्यार्थियों , शिक्षक, सीएचओ, कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर और आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
क्षयरोग उन्मूल्न कार्यक्रम केें वरिष्ठ पर्यवेक्षक अनमोल राज कौंडल ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद टीबी के लक्षण बारे लोगों को जानकारी देना है । उन्होने बताया कि लोगों को इस रोग के फैलने के कारण, लक्षण, और रोकथाम के उपाय बारे लोगों को जागरूक किया गया । पल्मोनरी और एक्स्ट्रापल्मोनरी टीबी के आम लक्षण दो हफ्ते या उससे ज््यादा समय तक लगातार खांसी, बुखार, रात में पसीना आना, बिना किसी वजह के वजन कम होना, और एक्स्ट्रापल्मोनरी बीमारी के लक्षण पाए जाते हैं ।
उन्होने बताया कि नेशनल टीबी एलिमिनेशन प्रोग्राम के तहत मुफ्त डायग्नोसिस और इलाज की उपलब्धता, जिसमें यह भी शामिल है कि लोकल लेवल पर सर्विस कहाँ और कैसे मिल सकती हैं। पार्टिसिपेंट को एक्टिव टीबी होने का खतरा कम करने के लिए पात्र लोगों के लिए शॉर्ट-कोर्स ट्यूबरकुलोसिस प्रिवेंटिव थेरेपी (टीपीटी ) के बारे में भी बताया गया। उन्होने बताया कि क्षेत्र के सभी गाँवों में एक टारगेटेड सर्वे और एक्टिव केस फाइंडिंग की गई है ताकि टीबी के लक्षण वाले लोगों, ज्यादा खतरे वाले कॉन्टैक्ट और टीपीटी के लिए पात्र लोगों की पहचान की जा सके।
कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स और वॉलंटियर्स को कम्युनिटी आउटरीच जारी रखने, टीबी के संभावित मामलों को जल्दी पहचानने, उन्हें टेस्टिंग के लिए रेफर करने और डायग्नोसिस और उपचार पूरा होने में मरीजों को जागरूक कि गया।
What's Your Reaction?



