अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले में पहली बार खेल प्रतियोगिता का आयोजन, पूर्व सैनिक संगठन श्री रेणुका जी द्वारा किया गया आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेले में इस बार खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की पहल की गई भूतपूर्व सैनिक संगठन श्री रेणुका जी संगड़ाह द्वारा मेले में पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से 32 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 24 नवंबर :
अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेले में इस बार खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की पहल की गई भूतपूर्व सैनिक संगठन श्री रेणुका जी संगड़ाह द्वारा मेले में पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से 32 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व सैनिक संगठन श्री रेणुका जी की ओर से पर्यावरण बचाओ और नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत थीम के साथ किया गया।
सैनिक संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं मीडिया प्रभारी सुभाष ठाकुर ने बताया कि मेले के दौरान पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेशभर से 32 टीमों ने हिस्सा लिया उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन श्री रेणुका जी की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम पर्यावरण बचाओ और नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत रखी गई है प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया।
उन्होंने कहा कहा कि आगामी वर्षों में इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, साथ ही अन्य खेलों को भी इसमें शामिल करने की योजना है उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश देना है।
What's Your Reaction?


