हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित, 12 सदस्यीय कोर कमेटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

Nov 24, 2026 - 20:57
 0  9
हिमाचल भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी घोषित, 12 सदस्यीय कोर कमेटी में दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल

यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 24 नवंबर : 

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आदेशानुसार हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

प्रदेश कोर कमेटी में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य और प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं प्रदेश सह प्रभारी दर्शना सिंह को कोर कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश कोर कमेटी में कुल 12 सदस्य एवं दो विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />