सोलन में "विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग" का जिला स्तरीय पीपीटी राउंड सफलतापूर्वक आयोजित
मेरा युवा भारत, सोलन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा "विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग" के अंतर्गत जिला स्तरीय पीपीटी राउंड का सफल आयोजन आज डीसी कार्यालय सोलन के एडीसी हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्यांशु सिंघल, आईएएस, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ने की
यंगवार्ता न्यूज - सोलन 24 नवंबर :
मेरा युवा भारत, सोलन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा "विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग" के अंतर्गत जिला स्तरीय पीपीटी राउंड का सफल आयोजन आज डीसी कार्यालय सोलन के एडीसी हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिव्यांशु सिंघल, आईएएस, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ने की
इस जिला स्तरीय राउंड में बतौर पैनलिस्ट पद्मा चडौन, जिला पर्यटन विकास अधिकारी, सोलन, ममता गुप्ता, प्रिंसिपल, डाइट सोलन, मदन हिमाचली, प्रसिद्ध लेखक एवं समाजसेवी तथा त्रिवेणी शर्मा, सहायक प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय सोलन उपस्थित रहे।
इस प्रतियोगिता के लिए 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने माय भारत पोर्टल पर आयोजित क्विज और निबंध राउंड में भाग लिया था। उक्त चरणों में चयनित लगभग 20 युवाओं ने जिला स्तरीय पीपीटी राउंड में विकसित भारत 2047 के विजन पर अपने अभिनव विचार, सुझाव और रोडमैप प्रस्तुत किए। युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्त समाज और सोलन के समग्र विकास जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
पैनल द्वारा मूल्यांकन के उपरांत निम्नलिखित प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय चरण हेतु किया गया। इसमें प्रथम स्थान - पनव वालिया, द्वितीय स्थान - दिव्यांशी शर्मा, तृतीय स्थान - पूर्वा ने हासिल किया। इसके अतिरिक्त भानु शर्मा, मृणाली सिंह पठानिया और दिव्यांशी ढुल्लीका भी अगले चरण के लिए चयन किया गया है।
मुख्यतिथि दिव्यांशु सिंघल ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सोलन के युवाओं ने जिस परिपक्वता और दूरदर्शिता के साथ अपने विचार रखे हैं, वह विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में अत्यंत उत्साहजनक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल विचारों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। माय भारत पोर्टल पर आयोजित होने वाले समस्त युवा कार्यक्रमों का संचालन एवं समन्वय जिला युवा अधिकारी भूपिंदर सिंह गिल की देखरेख में किया जाता है। उनके मार्गदर्शन में ही इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित हुआ।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
What's Your Reaction?


